BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 1:33 pm
KHABAR : इंदौर के सुदामानगर गुरुद्वारे में दो दिनी प्रकाश पर्व शुरू, सुबह साहब गुरु अंगद देव महाराज का विशेष दीवान सजाया, शाम को अमृतसर के कीर्तनकार देंगे कीर्तनों की प्रस्तुति, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। श्री गुरु सिंह सभा इंदौर के तत्वावधान में सुदामा नगर स्थित गुरुद्वारा में 8 और 9 मई को साहब गुरु अंगद देवजी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व की शुरुआत बुधवार को सुबह 11 बजे से की गई। इस दौरान गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया। सिख समाज द्वारा कीर्तन गायन और अरदास की गई। वहीं गुरुद्वारे में बुधवार को शाम 7 बजे से रात 11 बजे विशेष दीवान सजाया जाएगा। अमृतसर के कीर्तनकारों के जत्थे द्वारा कीर्तनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

इसी शृंखला में सिख समाज द्वारा 9 मई को भी गुरु अंगद देवजी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। पर्व के दौरान विशेष दीवान सुबह और शाम को सजाया जाएगा। अरदार कर कीर्तनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया ने बताया कि दो दिनी प्रकाश पर्व में अमृतसर के भाई अमनदीप सिंह विशेष रूप से कीर्तनों की प्रस्तुति देंगे। इसके लिए विशेष तौर पर मंगलवार की रात को इंदौर आगमन हुआ है। जिनका इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा के प्रधान मंजीत सिंह रिंकू भाटिया, गुरुद्वारा माता गुजरी सुदामा नगर कमेटी के सदस्य और सुदामा नगर स्त्री सत्संग जत्थे की महिलाओं ने कीर्तन गायन करते हुए विमानतल पर श्रद्धा के साथ कीर्तनकार का स्वागत किया। समाज के स्त्री और पुरुषों ने फूलमाला पहनाकर कीर्तनकार का जोरदार स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE