BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 1:41 pm
BIG NEWS : मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के शामगढ़ पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सांसद प्रत्याशी गुप्ता के समर्थन में की आमसभा, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

नीमच। मालवा में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। एमपी में तीसरे चरण का मतदान भी हो गया है। अब चौथे और आखिरी चरण में 13 मई को मालवा की मंदसौर सहित 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। देश की दोनों ही बड़ी पार्टी कांग्रेस व बीजेपी के स्टार प्रचारकों ने भी मालवा की इन सीटों पर अपनी ताकत झौंक दी है। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी इन लोकसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ रैलियां व जनसभाएं कर रहे हैं। 

नक्षत्र गार्डन में किया रात्रि विश्राम, सबह की वार्ता-
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वे नीमच से मंदसौर पहुंचे और नक्षत्र गार्डन में रात्रि विश्राम किया। सुबह सीएम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और शहर के प्रबुद्धजनों के साथ वार्ता की। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस ने जातिवाद में फंसाया, कानून का नहीं बदला नाम- 
मंदसौर में डॉ. मोहन यादव ने मंच से सीधे कांग्रेस पर हमला करते हुए जमकर कौंसा। मंच से सीएम ने पीएम मोदी का गुणगान करते हुए कहा कि मोदी जो कुछ कर रहे हैं वे सिर्फ देश के लिए कर रहे हैं। सीएम ने कहा- कांग्रेस ने जातिवाद में फंसाया लेकिन बीजेपी सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति पर काम करती है। सीएम यादव ने कहा कि अंग्रेजों ने कानून को भारतीय दंड संहिता नाम दिया था, इसका मतलब वे लोग हमें दंड देने आए थे। आजादी के बाद इसका नाम बदलना चाहिए था। 

गांधी परिवार पर साधा निशाना- 
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिना नाम लिए ही गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक घमंडी परिवार का शहजादा, उसकी मां और बहन जमानत पर है। जिन्हें जेल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये घमंडिया बिना चालान शीट के किसी को भी जेल में डाल देते थे। अब जब इनकी बारी आई तो दुहाई देने लगे। सीएम ने केजरीवाल को दिल्ली वाला भाई बताते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा कानून की बात करने वाले दिल्ली वाले भाई साहब के लिए कानून लिखने वाले भी शर्मा जाए। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से तो इस्तीफा ले लेते है और खुद नहीं देते।

भाजपा प्रत्याशी गुप्ता के समर्थन में की जनसभाएं- 
मंदसौर में पार्टी के कार्यकर्ताओं और शहर के प्रबुद्धजनों के साथ वार्ता के बाद सीएम यादव भानपुरा पहुंचे। जहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएम का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर निशाना साधा। साथ ही भाजपा प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया। इसके बाद सीएम शामगढ़ पहुंचे और आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विधायक हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। 

भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन- 
मंदसौर दौरे पर आए सुबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर से भानपुरा रवाना होने से पूर्व भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सीएम ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी सहित अन्य से चर्चा भी की। सीएम के साथ अन्य भाजपा नेता भी मंदिर पहुंचे थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE