BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 2:20 pm
KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान सामग्री वितरण तैयारी का किया निरीक्षण, यातायात की व्यवस्था का मैप लेआउट बनाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

झाबुआ।  लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत संसदीय क्षेत्र रतलाम में 13 मई को मतदान किया जाना है। जिसके तहत मतदान साम‌ग्री वितरण से सम्बन्धी तैयारियों का जायजा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त वाहनों के पार्किंग, वाहनो के रूट, मतदान कर्मियों को लेकर जाने वाली बसो की व्यवस्था यातायात की व्यवस्था का मैप लेआउट बनाये जाने हेतु निर्देशित किया। इसी के साथ सेक्टर आफिसर के वाहनो की व्यवस्था, मतदान कर्मियों के लिए अस्थायी 3 से 4 बेड का डिस्पेन्सरी, एएलएस लेवल की एम्बुलेन्स, मतदान दलों के लिए मेडिकल किट उपलब्ध किए जाने, विधानसभावार वितरण व्यवस्था किये जाने और बैठा कर वितरण सुनिश्चित किये जाने के लिए समुचित फर्नीचर व्यवस्था किये जाने और समस्त तैयारिया 10 मई तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन कार्य हेतु आने वाले सुरक्षा दलों की व्यवस्था किये जाने, व्यवस्थित बैरीकेडिंग करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर एस एस मुजाल्दा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद अनिल कुमार राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी एल कुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ हरि शंकर विश्वकर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE