BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 3:16 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले में भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में हुई अचानक झमाझम से ग्रामीणों को मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार दोपहर में अचानक से मौसम बदल गया। कुछ जगह पर करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश होती रही। तेज गर्मी के बीच बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मंदसौर शहर सहित जिले में तेज धूप निकली। दोपहर 1.30 बजे अचानक से मौसम में परिवर्तन आया और बादल छाने लगे। इसी दौरान दलौदा तहसील के खजूरी अंजना गांव और इसके आसपास के क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। दोपहर 2 बजे मंदसौर में शहर में भी बादल छा गए और धूल भरी हवाएं चलने लगी। कुछ देर हल्की बूंदबांदी भी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने दो दिन पहले ही मंदसौर जिले में 8 मई को बारिश के संकेत दिए थे, हालांकि इसके बाद विभाग ने 10 मई को भी बारिश की संभावना जताई है। सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में बादल छाए रहने से और धूल भरी हवाओं से गर्मी से कुछ राहत मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE