चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियो के सचिवों की बैठक सरस डेयरी के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। जिसमें चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जिले की डेयरी समितियों के सचिवों ने भाग लिया। बैठक में दुग्ध उत्पादको व समितियों से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बाद मे युनियन अध्यक्ष जगदीश चंद्र गुंदली के नेतृत्व में मांगों को लेकर डेयरी एमडी सुरेश कुमार सेन को ज्ञापन दिया गया। जिसमें दुग्ध खरीद दरों में वृद्धि, समितियां के कमिश्न राशि का भुगतान कराने, हेडलोड बढ़ाने, बीएमसी चिलिंग चार्ज बढ़ाने, समितियों की अमानत व हिस्सा राशि लोटाने, अमरपुरा समिति को घी कटौति राशि दिलाने, अनुदान राशि भुगतान सीमा बढ़ाने, पशु आहार की नियमित सप्लाई करवाने की मांगे रखी गई।
प्रबंध संचालक द्वारा आचार संहिता समाप्त होने के बाद दूध खरीद दरें बढ़ाने एवं अन्य समस्याओं का भी निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।
युनिवन के उपाध्यक्ष जमनालाल, सचिव माधवलाल सहित बड़ी संख्या में व्यवस्थापक उपस्थित रहे।