देवास। लोकसभा निर्वाचन 13 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रत्येक मतदाता को मताधिकार के उपयोग के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। “चलें बूथ की ओर अभियान”अंतर्गत नगर परिषद करनावद द्वारा सेल्फी पाइंट बनाए गए हैं। इन सेल्फी पाइंट पर सेल्फी लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाताओं से आग्रह किया जा रहा है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत दिनांक 13 मई के होने वाले निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।