BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2024, 11:49 am
BIG NEWS : पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों पर कसा शिकंजा, आरोपी अनिल धनोतिया के विरुद्ध की गयी सफेमा की कार्यवाही, नीमच-मन्दसौर हाईवे स्थित श्री नाकोडा होटल और पिपलिया मण्डी स्थित दो पक्के मकान किए फ्रीज, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। आगमी लोक सभा निर्वाचन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं तस्करो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन मे निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी नारायणगढ़ द्वारा सफेमा एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही करते हुये आरोपी तस्कर अनिल धनोतिया निवासी लिम्बावास जिला मन्दसौर द्वारा अफिम तस्करी कर अवैध रुप से अर्जित की गयी कुल 09 करोड़ 45 लाख रुपये की संपत्ति का सक्षम प्राधिकारी सफेमा/एनडीपीएस कार्यालय मुंबई से फ्रीजिंग आदेश जारी कराया गया।
पूर्व थाना प्रभारी नारायणगढ़ निरीक्षक तेजेन्द्र सिंह सेंगर एवं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28 मई 2023 को मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुवे आरोपी अनिल पिता कैलाशचंद्र धनोतिया जाति पोरवाल निवासी ग्राम लिम्बावास के कब्जे से 3 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त की जाकर थाना नारायणगढ़ पर अपराध क्रमांक 208/2023 धारा 8/18,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया था। 
विवेचना के दौरान आरोपी अनिल धनोतिया की चल अचल संपत्ति की जानकारी संकलित की जाकर सफेमा एक्ट के तहत संपत्ति फ्रीज कराने हेतु प्रकरण तैयार कर सक्षम प्राधिकारी सफेमा/एनडीपीएस कार्यालय मुंबई के समक्ष पेश किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुये सक्षम प्राधिकारी सफेमा/एनडीपीएस कार्यालय मुंबई द्वारा आरोपी अनिल धनोतिया निवासी ग्राम लिम्बावास द्वारा अवैध रुप से लाभ कमाकर नीमच मन्दसौर हाईवे पर स्थित श्री नाकोडा होटल, पिपलिया मण्डी स्थित दो पक्के मकान, ग्राम लिम्बावास मे दो पक्के मकान, आदि कुल 09 करोड़ 45 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश जारी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE