खरगोन। चौथे चरण में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए खरगोन जिले में पदस्थ अन्य जिलों के 93 शासकीय सेवकों द्वारा डाकमत पत्र से मतदान के लिए आवेदन किया गया था। इन 93 मतदाताओं के खण्डवा, बड़वानी, नीमच, धार, इंदौर, मंदसौर एवं देवास जिलों से खरगोन जिला कार्यालय को डाकमत पत्र प्राप्त हुए हैं।
डाकमत पत्र के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि डाकमत पत्र के लिए आवेदन करने वाले इन मतदाताओं से कलेक्ट्रेट कार्यालय खरगोन में 10 मई को मतदान कराया गया है। 10 मई को डाकमत पत्र से मतदान के लिए आवेदन करने वाले मतदाताओं द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में बनाएं गए फेसिलेशन सेंटर में मतदान किया गया है। जो मतदाता 10 मई को मतदान करने से छूट गए हैं उनसे 11 मई को भी मतदान कराया जाएगा। मतदान के उपरांत डाकमत पत्रों को सीलबंद का संबंधित जिलों को भेज दिया जाएगा।