खरगोन। लोकसभा निर्वाचन-2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-27 खरगोन अंतर्गत जिला खरगोन की चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर नियुक्त किये जाने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर तथा मतदान कर्मियों का तृतीय रेण्डमाईजेशन आयोग के सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में 11 मई को सांय 06 बजे नवीन कलेक्ट्रेट परिसर के एनआईसी कक्ष में किया जाएगा।