शाजापुर। आने वाली 13 तारीख को शाजापुर जिले में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं इसी के मध्य नजर रखते हुए शासन के निर्देश अनुसार ग्राम खोकरा कला में गांव के प्रमुख मार्ग से पुलिस बल वा सीआरपीएफ के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जो की बस स्टैंड से होते हुए मेंन मार्केट मंसूरी मोहल्ले से होते हुए वापस बस स्टैंड पर समापन किया गया जिसमें थाना कलापीपल से उप निरीक्षक यादव साहब प्रधान आरक्षक राहुल चौहान व प्रधानाअरक्षक कटारे व ग्राम कोटवार अल्केश अनोखी लाल राधेश्याम मौजूद रहे।