रतलाम। लोकसभा चुनाव की वोटिंग के पूर्व शनिवार रात शहर कांग्रेस को झटका लगा है। नगर निगम वार्ड 33 की कांग्रेस पार्षद मनीषा चौहान ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।
पार्षद के पति पूर्व शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजयसिंह चौहान ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशांत राठौर, युवराज सिंह चौहान, ओमप्रकाश तिवारी, रामसिंह चौहान, संजय भावसार, समीर चौबे, रूपेश देवड़ा, सुजाता चौबे, प्रभुसिंह तंवर एवं राजेश डोई ने भाजपा की सदस्यता ली।
रविवार को भी कांग्रेस से जुड़े कुछ पदाधिकारियों के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।