झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के नेतृत्व में राणापुर में मतदाता जागरूकता के तहत माँदल रैली का आयोजन किया गया। उक्त माँदल रैली कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा वरिष्ठ मतदाताओ को शॉल एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। इसी के साथ क्षेत्र के मतदाताओं को निमंत्रण पत्र दे कर अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 13 मई 2024 को मतदान किया जाना है जिसमें आप बड़ी संख्या में मतदान करे एवं लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बने। इसी के तहत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। माँदल रैली ने राणापुर के प्रत्येक स्थान पर ढोल, माँदल, पारम्परिक नृत्य के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए पहल की गयी जिसमें समस्त वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, तहसीलदार राणापुर सुखदेव डावर, सीएमओ संजय पाटीदार एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।