झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में एक विशाल ट्रैक्टर रैली एसडीएम मुकेश सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंतरसिंह डावर के नेतृत्व में निकाली गई।
मतदाता जागरूकता हेतु की गई इस अनूठी पहल रूपी ट्रैक्टर रैली और बाइक रैली को ग्राम पंचायत काजलीदुंगरी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस ट्रैक्टर रैली में विभिन्न ग्राम पंचायतों लगभग 34 ट्रैक्टर एवं 30 बाइक अपनी साज सज्जा एवं मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लैक्स बैनर के साथ सम्मिलित हुए। ट्रैक्टर रैली और बाइक रैली ग्राम पंचायत काजली डूंगरी से मुख्य मार्ग से विभिन्न ग्रामों से होते हुए ग्राम पंचायत रंभापुर की हाई सेकंडरी स्कूल रंभापुर में समाप्त हुई। जहां सीईओ अंतरसिंह डावर द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों तथा ट्रैक्टर चालक कृषकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
उपरोक्त ट्रैक्टर रैली, बाइक रैली में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी पंचायतों के कर्मचारीगण, सेक्टर अंतर्गत आने वाली पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक, मोबलाइजर ट्रैक्टर रैली के साथ मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नारे लगाते हुए नजर आए।