झाबुआ। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 13 मई को होने वाले मतदान की तैयारियाँ चल रही है, इसी के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल की अध्यक्षता में सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गयी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने कहा कि निर्वाचन के समस्त कार्यों को गंभीरता से लें, अपने मोबाइल फ़ोन में ई-सारथी ऐप रखे, सेक्टर एवं पुलिस अधिकारी समन्वित रूप से कार्य करें, 100 मी एवं 200 मी के दायरे का पालन कराना सुनिश्चित करे, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो का अक्षरश: आने पर पालन करें, कोई भी समस्या आने पर उच्च अधिकारियों को अवगत करायें, सकारात्मक ऊर्जा के साथ लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनें।
पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि सेक्टर एवं पुलिस सेक्टर निश्चित मतदान केन्द्र पर रूकें, सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से रात्रिकालीन पेट्रोलिंग करे, ईवीएम के परिवहन में सावधानी रखें। मास्टर ट्रेनर्स के दल के द्वारा समस्त सेक्टर अधिकारियों को मतदान के दिन के तहत कर्तव्यों एवं कार्यवाही से अवगत कराया। विधानसभा क्षेत्र 193 झाबुआ के सहायक रिटर्निंग अधिकारी हरि शंकर विश्वकर्मा एवं एसडीओपी रूपरेखा यादव, विधानसभा क्षेत्र 194 थांदला के सहायक रिटर्निंग अधिकारी तरुण जैन एवं एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी, विधानसभा क्षेत्र 195 पेटलावद के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार राठौर एवं एसडीओपी सौरभ तोमर ने सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान समस्त सेक्टर एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स के दल में हरिश कुण्डल, अजय कुशवाहा, एस के तिवारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।