झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत रामा में मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने के लिए स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत से ढोल, मांदल के साथ रामा व कालीदेवी में रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया एवं सभी विभागों की सहभागिता से 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाता जो प्रथम बार मतदान कर रहे हैं एवं वृद्ध मतदाताओ को सहायक रिटर्निग ऑफिसर पेटलावद अनिल राठौर और स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा स्वागत कर आमंत्रण पत्र देकर चुनाव पर्व में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित कर समझाया गया।
कार्यक्रम में अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संगीता गुड़िया, बीएमओ डॉ शैलेश बबेरिया, बीईओ आयशा कुरैशी, बीएम एनआरएलएम आशा शर्मा, बीपीओ बारिया, बीसी पैसा विजू मावी, एडीओ वास्केल, मबाविवि किरण भाबोर, एसएसएम सुनिल तिवारी, बीएलओ रेणु कच्छावा, समस्त ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, मोबिलाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की दीदीया कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित रहे।