BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2024, 3:11 pm
REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चौथे चरण का मतदान 13 को, आज शाम से मतदान की समाप्ति तक बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें, जारी हुआ आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। आगामी 13 मई को खरगोन जिले में लोकसभा चुनाव निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने एक आदेश जारी कर मतदान समाप्ति के नियत समय के 48 घण्टे पूर्व की अवधि 11 मई की शाम 06 बजे से 13 मई 2024 को मतदान समाप्ति की अवधि तक तथा मतगणना दिवस 04 जून 2024 को सम्पूर्ण जिले की राजस्व सीमा में शुष्क दिवस घोषित किया है।    

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135-ग के प्रावधानों के तहत जारी किये गये इस आदेश के मुताबिक जिले की राजस्व सीमा में मतदान समाप्ति के नियत समय के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 11 मई की शाम 6 बजे से मतदान की समाप्ति अर्थात 13 मई की शाम 6 बजे तक शुष्क दिवस रहेगा। इसी प्रकार 04 जून को मतगणना के दिन को भी शुष्क दिवस घोषित किया गया है।    

शुष्क दिवस की अवधि में जिले की सभी मदिरा दुकानों, वाईन आउटलेट, देशी मद्य भण्डारागार तथा विदेशी मदिरा मद्य भण्डारागार से मदिरा का विक्रय, परिवहन अथवा प्रदाय को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी मतदान क्षेत्र में किसी भी होटल, आहार गृह, क्लब, मधुशाला में अथवा अन्य किसी सार्वजनिक तथा निजी स्थान में कोई भी स्प्रिटयुक्त, किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति के अन्य पदार्थ का भी विक्रय, संग्रहण, एवं परिवहन भी प्रतिबन्धित रहेगा।        

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी एवं पुलिस विभाग को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं । आदेश में हिदायत दी गई है कि शुष्क दिवस की अवधि में जिले में किसी भी प्रकार के मादक द्रव्य का अवैध कब्जा, परिवहन, विक्रय इत्यादि न हो। इस आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति को 06 माह के कारावास या 02 हजार रुपये के जुर्माने या दोनों सजा से दंडित किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE