नीमच। जिले के सामग्री वितरण केंद्र स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच पर आज नीमच, जावद एवं मनासा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल सदस्यों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के बाद मतदान दलों को जीपीएस लगे वाहनों से मतदान केंद्रो के लिए रवाना किया गया। जनरल ऑब्जर्वर अबू बकर सिद्दीकी, कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद, एसपी अंकित जायसवाल ने मतदान दलों को सामग्री वितरण कार्य का जायजा लिया। मतदान दलों के सदस्यों के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश भी दिए।