खरगोन। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। मतदान के पूर्व रविवार को पीजी कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सुबह 5 बजे से सामग्री वितरण की शुरुआत हुई। मतदान दलों ने सामग्री मिलान के बाद अपने अपने केंद्रों का रुख किया। इस दौरान तीन कर्मचारी शराब पीकर सामग्री लेने पहुंच गए, जिसकी जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तीनों को निलंबित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बताया जिले की चार ओर 2खण्डवा विधानसभा की भीकनगांव ओर बड़वाह विधानसभा की चुनाव सामग्री का वितरण किया गया है, गर्मी को देखते हुए चुनाव सामग्री को मेडिकल किट भी दी है। करीब 7 हजार कर्मचारी चुनाव कराने में जुटे है। पैरामेडिकल टीम भी तैनात की है जो 15 किमी के दायरे में भृमण करते रहेंगे।