खरगोन। इनरव्हील क्लब ने मदर्स डे पर क्लब की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। यहां माताओ का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी लिया। क्लब सदस्यों ने बताया वैसे तो हर दिन मां का होता है, लेकिन मदर्स डे एक ऐसा दिन होता है, जो मां के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होता है. कहते हैं कि मां के बिना एक बच्चे की जिंदगी और उसकी दुनिया पूरी तरह से अधूरी है. मां है तो जहान है. बच्चा छोटा हो या बड़ा, उसकी पहली दोस्त मां ही होती है. सबसे पहले हम सभी अपना हर सुख-दुख अपनी मां से ही बयां करते हैं. सम्मान समारोह के दौरान कई महिलाएं भावुक भी नजर आई और अपनी मां के निःस्वार्थ प्यार का वर्णन करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा आज जो जीवन जी रहे हैं वह हमारी मां के बदौलत ही है।