BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2024, 12:34 pm
KHABAR : खंडवा में पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुए दल, कल सांसद चुनेगी जनता, 805 बूथों पर वोटिंग; 2600 जवानों का फोर्स लगा, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में खंडवा सीट पर 13 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। सुबह 8 बजे से आदर्श कॉलेज जूनापानी से सामग्री का वितरण किया गया। खंडवा, पंधाना और मांधाता के 805 मतदान केंद्रों तक सामग्री भेजी गई। इस दौरान कलेक्टर अनूपसिंह, एसपी मनोज कुमार राय सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।


सामग्री वितरण का कार्य शांतिपूर्वक हुआ। खंडवा लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों पर कुल 21 लाख 12 हजार 203 मतदाता हैं। जिसमें से 10 लाख 70 हजार 924 पुरूष, 10 लाख 41 हजार 228 महिला एवं 51 अन्य मतदाता शामिल हैं। खंडवा लोस में कुल 671 सेवा मतदाता है। चुनाव के लिए 231 सेक्टर बनाए गए हैं। खंडवा जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 805 में से 70 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं।


83 सेक्टर मोबाइल, 2600 जवानों का फोर्स लगाया
एसपी राय के अनुसार 3 विधाानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल रवाना किए गए है। मतदान समाप्ति तक पोलिंग बूथों पर 2600 से ज्यादा जवानों का फोर्स लगाया गया है। मतदान केंद्र संवेदनशली और सामान्य में बंटे हुए है। 70 संवेदनशील बूथ है। सीआरपीएफ और मेघालय एसीपी का फोर्स आया हुआ है। जो क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर लगाया गया है। 83 सेक्टर मोबाइल टीमें है, जो मतदान समाप्ति और मतदान दलों के स्ट्रांग रूम आने तक सुरक्षा व्यव्सथा में लगे रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE