मनासा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मनासा विकासखंड में 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर 248 मतदान केंद्र बनाए गए।
शनिवार देर शाम मनासा अनुविभागीय अधिकारी पवन बारिया ने बताया कि मनासा के पंजाबी समाज धर्मशाला में दिव्यांग मतदान केंद्र बनाया गया हैं। जिसमे सभी मतदान कर्मचारी द्विव्यांगजन रहेंगे। वहीं कन्या शाला व हाई स्कूल में पिंक मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें सभी मतदान कर्मचारी महिलाएं रहेगी। ग्राम भाटखेड़ी में युवा मतदान केंद्र बनाया गया हैं, जहां सभी मतदान केंद्र पर युवा कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कुकडेश्वर, रामपुरा व अन्य मतदान केंद्रों पर इसी प्रकार तैयारी कर ली गई हैं। वहीं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं जहां से पूरे विकासखंड होने मतदान को लेकर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।