बड़वानी। शहीद भीमानायक शासकीय महाविद्यालय बड़वानी में प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा के निर्देशन एवं प्रभारी डॉ. वीणा सत्य एंव विभागाध्यक्ष डॉ. राजमल रॉव के मार्गदर्शन में आयोजित बॉयोटेक्नालॉजी विभाग द्वारा मूल्य आवर्धित पाठ्यक्रम Real world application on Biotechnology कि व्याख्यानमाला में वनॅस्पति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. पंकज कुमार पटेल RTPCR पर अपना व्याख्यान दिया व्याख्यान में कोविड, टुबरक्लोसिस तथा एच.आई.वी के निदान में RTPCR की उपयोगिता एवं इसकी भुमिका पर विद्ययार्थीयो को विस्तार पुर्वक जानकारी प्रदान की गई । साथ ही बताया गया कि इस तकनिक की वजह से आज हम कोविड़ जैसी महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीन तैयार कर पाये है RTPCR एक ओर जिसका परिणाम सटीक रहता है साथ ही इसका उपयोग कैसंर जैसी बीमारी का प्रकार तथा जीन म्यूटेसन को पहचान कर मरीज का चिकित्सा निदान किया जाता है। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन एंव अतिथि परिचय प्रो. दीपक केवट द्वारा किया गया।