बड़वानी। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत विभिन्न जिलो से प्राप्त डाक मतपत्र हेतु जिला कोषालय बडवानी मे पोस्टल डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र मतदान किए जाने हेतु बनाया गया था। उक्त सुविधा केन्द्र पर 08 से 11 मई तक लोकसभा निर्वाचन मे डयुटी कर रहे कर्मचारियों को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। जिसमे निर्वाचन मे कर्तव्यरत कर्मचारियो व्दारा बढ-चढकर हिस्सा लिया गया। पोस्टल बेलेट पेपर का मतदान 85 प्रतिशत से अधिक रहा है।