झाबुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के दूसरे दिन मंगलवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ में मतदान के समस्त मतदान केंद्रो से प्राप्त प्रारूप 17 ए तथा अन्य दस्तावेजों की रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना, सामान्य प्रेक्षक वी संपत सहित प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संवीक्षा की कार्यवाही संपादित की गई। इस दौरान संसदीय क्षेत्र रतलाम के समस्त सहायक रिटर्निग ऑफीसर उपस्थित रहे।
संसदीय क्षेत्र रतलाम के रिटर्निंग अधिकारी नेहा मीना ने मतदान सामग्री जमा स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ में विधानसभा क्षेत्रवार झाबुआ, थांदला, पेटलावद, अलीराजपुर, जोबट, रतलाम ग्रामीण, रतलाम शहर एवं सैलाना के मतदान केंद्रो की संवीक्षा की। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के संपूर्ण मतदान केंद्रो में उनके पीठासीन अधिकारी द्वारा दी गई रिपोर्ट और प्रारूप 17 ए की संवीक्षा प्रेक्षक की उपस्थिति में रिटर्निग ऑफिसर द्वारा की जाती है। झाबुआ जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन में हुए मतदान की मतगणना 4 जून 2024 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ में की जायेगी।