नीमच। शहर के बावड़ी वाले बालाजी मंदिर स्थित नीमच नरेश के दरबार में रविवार को एकादशी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। आज भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। आज के दिन को मोहिनी एकादशी भी कहा जाता है। आज ही के दिन अमृत मंथन किया गया था। जिसमें से अमृत निकला था। विष्णु भगवान ने मोहिनी का रूप धारण करके अमृत देवताओं और दानवों में वितरित किया था।
मोहिनी एकादशी के अवसर पर आज प्रातः खाटू श्याम बाबा के दरबार में आरती की गई। शाम को महा आरती की जाएगी। बाबा के दरबार को दिल्ली एवं कोलकाता के फूलों से भव्य रूप से श्रृंगारित किया गया है। एकादशी पर्व के अवसर पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। शाम को महाप्रसादी का वितरण होगा। मंदिर में ताली कीर्तन किया जाएगा।