नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में आज सोमवार को हम्मालों को हटाए जाने की बात पर बवाल हो गया। सैंकड़ों लाइसेंस होल्डर हम्मालों ने एक साथ काम बंद कर दिया। इससे मंडी की व्यवस्थाएं थम गई।
हम्मालों से मिली जाानकारी के अनुसार वे आज सोमवार सुबह रूटिन के मुताबिक काम पर पहुंचे थे। जैसे ही वे लहसुन मंडी परिसर में पहुंचे तो उन्हें मंडी बोर्ड व व्यापारियों द्वारा जानकारी दी गई की अब से मंडी में व्यापारियों के हम्माल ही उपज का तौल करेंगे। बिना नोटिस दिए ही हमें हटाया गया है। इसी बात से आहत होकर हम्मालों ने काम रोक दिया है। हम्मालों ने जमकर विरोध भी दर्ज कराया। हम्मालों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। कृषि उपज मंडी समिति के कार्यालय में मंडी सचिव उमेश बसेड़िया और मंडी इंस्पेक्टर समीर दास के साथ हम्मालों की बैठक हुई। बैठक में हम्माल संघ के अध्यक्ष दिनेश बनौधा और लाइसेंस होल्डर हम्माल उपस्थित रहे। बैठक के बाद लाइसेंस धारी हम्मालों का कहना है कि मंडी में माल जैसे तुलता आ रहा है वैसे ही तुलेगा। फिलहाल लाइसेंस धारी हम्मालों का कहना है कि हम काम नहीं करेंगे।हम्मालो कहना है कि किसान हम्मालों के भरोसे ही आता है।