नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में होने वाली कृषि उपज जौ, ज्वार, मक्का एवं सोयाबीन की नीलामी अब नवीन मंडी डुंगलावदा-चंगेरा में शिफ्ट होगी। संयुक्त कलेक्टर जिला नीमच एवं भारसाधक अधिकारी कृ.उ.म.स. जिला नीमच द्वारा 15 मई को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में हुई बैठक में मंडी व्यापारी संघ के समक्ष निर्णय लिया गया था कि नवीन मंडी डुंगलावदा-चंगेरा में कृषि उपज गेहूं, प्याज की नीलामी के अतिरिक्त कृषि उपज जौ, ज्वार, मक्का एवं सोयाबीन का नीलाम ई-मंडी के माध्यम से शुरू किया जाए। इसी निर्णय के अनुसार आगामी दिनांक 03. 06.2024 से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। अतः समस्त कृषक भाईयों से अनुरोध है कि दिनांक 03.06.2024 से कृषि उपज जौ, ज्वार, मक्का एवं सोयाबीन विक्रय हेतु नवीन मंडी प्रांगण डुंगलावदा, चंगेरा में लावे साथ ही समस्त मडी कृत्यकारी सूचित होवे।