चित्तौड़गढ़। भदेसर उपखंड क्षेत्र के शहीद लांस नायक शहीद राजेंद्र सिंह चौहान के 24वें शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव शहीद राजेंद्र सिंह नगर स्थित शहीद स्मारक पर 02 जून 2024 को प्रात 8.15 बजे श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भदेसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी अनिल टेलर एवं स्मारक समिति की अध्यक्षता लीला कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला स्तर के अधिकारी सहित ब्लॉक लेवल के अधिकारी गण परिवारजन ग्रामीण जन समाजसेवी एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए संस्था के सदस्य शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। जानकारी के अनुसार 2 जून 2001को दुश्मनों से लोहा लेते हुए भदेसर उपखंड क्षेत्र के इस लाडले सपूत ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर अपने गांव,तहसील,जिला ही नही देश का नाम रोशन किया है।