BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2024, 11:54 am
NEWS : राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर, जब कुछ जिलों में 50 डिग्री तक पहुंचा पारा तो बिरला सीमेंट वर्क्स ने पक्षियों के बचाव के लिए उठाया ये कदम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। पिछले दो माह से पूरा भारत भीषण गर्मी का सामना कर रहा है, वहीं राजस्थान के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ते तापमान के साथ न केवल मानव बल्कि पशु-पक्षी भी इस भीषण गर्मी में अपनी जान गंवा रहे हैं। इस भीषण गर्मी को देखते हुए बिरला सीमेंट वर्क्स द्वारा जिला कलेक्टर आलोक रंजन के आह्वान पर पशु-पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने हेतु कदम उठाये। बिरला सीमेंट के माधव नगर परिसर में इस अभियान की शुरूआत जिला उद्योग एवं वाणिज्य विभाग उपआयुक्त राहुल देव सिंह एंव महाप्रंबधक मोहित सिंह शेखावत के हाथों से परिंडे को पेड़ों पर बांध, उनमें पानी एंव दाना डालकर किया गया। साथ ही बिरला सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड देवेश कुमार मिश्रा एंव एचआर हेड प्रदीप कुमार सिंह के हाथांे पक्षियों के लिए 250 परिंडे और पशुओं के पानी पीने के लिए 50 सीमेंटेड टंकी का वितरण किया गया। जिन्हें बिरला सीमेंट की कॉलोनी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान सीएसआर व पर्यावरण विभाग की टीम भी मौजूद थीं। यूनिट हेड मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्लांट परिसर और आस-पास के गांवों में परिंडे और बड़े जानवरांे के लिए प्याऊ की व्यवस्था कर दी गयी है, जिससे बेजुबान पशु-पक्षियों को इस भीषण गर्मी में बचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त राहुल देव सिंह ने कहा कि जिला कलेक्टर के नेतृत्व में पूरे जिले में इस अभियान को चलाया जा रहा है ताकि पर्यावरण व पशु-पक्षी को संरक्षित किया जा सके। इस क्रम में बिरला सीमेंट का यह बहुत अच्छा प्रयास है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE