नीमच। शहर में सैफी क्लिनिक द्वारा निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दाऊदी बोहरा समाज के ट्रस्ट द्वारा संचालित इस अस्पताल में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग दातों से जुड़े रोगों को लेकर परामर्श के लिए नूतन स्कूल रोड स्थित सैफी क्लिनिक पर चिकित्सा शिविर में शामिल हुए। निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ संदीप कोठारी ने अपनी सेवाएं दी। डॉ संदीप कोठारी ने बताया कि आज के शिविर में दांतों की अवेयरनेस को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड को लेकर हमें काफी सचेत रहना चाहिए। दंत चिकित्सा शिविर में करीब 75 से अधिक दंत रोगी शामिल हुए।