मनासा। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम में नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत स्थानीय पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा जिला नीमच में ब्यूटी वैलनेस की ट्रेड संचालित है। इस ट्रेड में कार्यालय के निर्देशानुसार ग्रीष्म अवकाश में रोजगार परक ऑन जॉब ट्रेनिंग व्यवसाय प्रशिक्षण अनीता लोगड द्वारा तारीख 1 से 29 मई के बीच 20 दिवसीय प्रशिक्षण कक्षा 10वीं एवं 12वीं की छात्रों को दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न जानकारी जैसे मेकअप हेयरकट हेयरस्टाइल वैक्सीन हेयर स्पा फेशियल मेडिक्योर पैडिक्योर थ्रेडिंग मेहंदी आदि के बारे में ब्यूटी पार्लर की संचालिका एवं वोकेशनल ट्रेनर अनीता लोगड द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया प्रशिक्षण के दौरान शाला के प्राचार्य साधना सोनी ने छात्राओं द्वारा सीखे गए ज्ञान का परीक्षण किया, प्रश्न पूछे।
प्राचार्य साधना सोनी ने छात्रों को बताया कि वर्तमान समय में परंपरागत पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी जरूरी है इसके तहत इस ट्रेनिंग का बहुत महत्व है इस ट्रेनिंग से सीखे ज्ञान से छात्राएं आत्मनिर्भर बन कर स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ सकती है और अपने व्यक्तिगत का विकास कर सकती है इसके साथ ही भविष्य में अपना स्वयं का व्यवसाय भी खोल सकती है इस प्रशिक्षण में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की 30 छात्राएं लाभान्वित हुई ।