नीमच। श्री राधा कृष्ण मंदिर शिवनगर (रावण रुंडी) वार्ड नं. 1 नीमच सिटी नीमच में गुरुवार को रात्रि 8.30 बजे बैठक आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिवनगर वासियों द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर की पुरानी कार्यकारणी को समाप्त कर नवीन कार्य कारणी का गठन किया। साथ ही मंदिर के पुजारी का निर्णय भी लिया गया। सभी की सहमति से जो पिछली कार्यकारणी में जो पुजारी (लक्ष्मण दास बैरागी ) थे। वहीं मंदिर पुजारी रहेंगे।
संरक्षक- लक्ष्मीनारायण माली, भेरुलाल धनगर ,काशीराम धाकड़, बाबूलाल धनगर, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, अध्यक्ष-गंगाराम ग्वाला, उपाध्यक्ष- कारूलाल माली, कैलाश माली, भोपराज विश्वकर्मा, सचिव- बंटी यादव, सह सचिव- गोपाल सोईवाल, कोषाध्यक्ष- ओमप्रकाश राठौर, आयोजन प्रमुख- नंदकिशोर जयपाल, पिंटू रावत, दिनेश सोलंकी धन संग्रह प्रमुख- यश राठौर, ललित सोलंकी ,बालमुकुंद मेघवाल, प्रचार प्रमुख- अनिल माली को बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पवन बुनकर ,मोहन राठौड़,लक्ष्मीनारायण महावार माली(टेंट),मोहन लोहार,देवीलाल बुनकर,मदन लाल बुनकर, बबलू सिंदल, दीपक डोडिया, मुकेश प्रजापति,नरेंद्र मीणा,पवन सामरिया,कपिल राठौड़,महेश प्रजापति,राजू नाथ ,दिनेश धाकड़ को चुना गया। इस अवसर पर सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।