BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2024, 6:44 pm
BIG NEWS : नीमच मंडी में हम्मालों की प्रस्तावित हड़ताल हुई निरस्त, व्यापारी संघ, किसान संघ और पुलिस के साथ हुई बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कृषि उपज मंडी की लहसुन मंडी में बीते दिनो व्यापारी के कर्मचारियों और हम्मालों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें तलवारबाजी की घटना सामने आई थी। इसके बाद मंडी प्रशासन ने सख्ती देखते हुए। मंडी में अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए कई सख्त निर्णय लिए गए थे। जिसमें मुख्य निर्णय यह लिया गया था कि मंडी में व्यापारी के ही हम्माल काम करेंगे। इस फैसले के खिलाफ हम्माल संघ की ओर से बीते दिनों यह अनिश्चित कालीन हड़ताल आह्वान किया गया था। हम्मालों की हड़ताल की घोषणा के बाद आज शनिवार को मंडी प्रशासन, व्यापारी संघ, हम्माल संघ, किसान संघ और पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक कृषि उपज मंडी कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक मे सभी पक्षो ने अपनी अपनी बात रखी और सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। 

बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि सोमवार से मंडी में पूर्व की तरह कामकाज होगा। हम्माल मंडी प्रशासन की तरफ से बताए गए सभी निर्देशों का पालन करेंगे। बैठक में मंडी की सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग, हम्मालों द्वारा किसानों से अवैध वसूली करने की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई। अब सभी हम्मलों के लिए आईडी कार्ड, नेम प्लेट मंडी प्रशासन द्वारा पहली बार अपने खर्च पर बनाई जाएंगी। जिसे उन्हें लगाना अनिवार्य होगा। मंडी में काम करने के लिए सभी हम्मालों का पुलिस वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद ही मंडी में प्रवेश होगा।

यदि हम्माल आईडी कार्ड, नेम प्लेट नहीं लगता है या आनाकानी करता उसके खिलाफ सख्त निर्णय लिया जाएगा। आईडी नेम प्लेट गुम होने पर हम्माल को अगली बार नेम प्लेट आईडी कार्ड सरूशुल्क प्राप्त करना होगी। हम्माल मंडी प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंगे। इस बैठक में मंडी सचिव उमेश बसेड़िया, व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, मंडी निरक्षण समीरदास किसान संघ प्रतिनिधि नीलेश पाटीदार, व्यापारी संघ प्रतिनिधि नवल मित्तल, नीमच केंट और बघाना थाना पुलिस के आधिकारी, हम्माल संघ के प्रतिनिधि इस बैठक में मौजूद रहे। वही पारदर्शिता के लिए इस पूरी बैठक वीडियो ग्राफी की गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE