BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2024, 10:56 am
NEWS : टैंकर से सोर्बिटोल ऑयल चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, आरोपी ने 440 लीटर ऑयल निकालकर बेचा था, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। टेंकर से पतंजलि कंपनी के सोर्बिटोल ऑयल चोरी के मामले में मंगलवाड़ थाना पुलिस ने ऑयल चोरी करने वाले व ऑयल खरीदने वाले आरोपी को गिरफतार किया है। टैंकर चालक ने ही टैंकर से 440 लीटर सोर्बिटोल ऑयल चुरा कर होटल वालों को बेचा था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार हरिद्वार उतराखण्ड स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड यूनिट के सीनियर एक्जिविटिव अनिल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार द्वारा 30 मई को थाना मंगलवाड़ पर दी गई अपनी रिपोर्ट में बताया कि गुजरात के भरूच जिले से गुलशन च्वसलवसमे सपउपजमक कंपनी से एक टैंकर चालक सोर्बिटोल ऑयल भर कर 28 मई को रवाना हुआ था। टेकर से चालक द्वारा माल चोरी करने की सम्भावना से कम्पनी ने उसकी निगरानी के लिए उन्हें भेजा। इसी दौरान टैंकर चालक ने टैकर को मंगलवाड नारायणपुरा टोल प्लाजा से पहले उदयपुर रोड पर छापरी गाँव की सीमा में राजहंस होटल पर रोका। जहा पर उसने टैकर से पाईप द्वारा दो ड्रमों मे सोर्बिटोल ऑयल निकालकर होटल वालों को बेच दिया था। जिसका उनके द्वारा मोबाईल से विडीयो भी बनाया। वे चालक इरफान व टैंकर को थाना पर लेकर आये थे। जिस पर थाना मंगलवाड़ पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चोरी की घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के आदेश की पालना में एएसपी परबतसिंह के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बडीसादडी डॉ. कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड रामसिंह उ.नि., हैड कानि. देवीलाल, कानि. भान व संजय द्वारा हाईवे पर टेंकर से 440 लीटर सोर्बिटोल ऑयल चोरी करने वाले आरोपी भरतपुर जिले के आलमपुर थाना पहाड़ी निवासी इरफान खान पुत्र पल्दु खान को गिरफतार कर पूछताछ की गई।


गिरफ्तार आरोपी इरफान खान ने पुलिस पुछताछ में टैंकर से 440 लीटर सोर्बिटोल ऑयल चोरी कर भीलवाड़ा जिले के रुपपुरा थाना प्रतापनगर हाल उदयपुर जिले से शान्तिनंगर भीण्डर निवासी 48 वर्षीय सोहनलाल उर्फ शंकरलाल कुमावत पुत्र परसराम कुमावत को बेचना बताया। अनुसधांन से उक्त 440 लीटर सोर्बिटोल ऑयल को खरीदने वाले आरोपी सोहनलाल उर्फ शंकर लाल को गिरफतार किया जाकर दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में अनुसधांन जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE