नीमच। हजरत मोहम्मद कबिट वाले बाबा का उर्स का आगाज आज शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसमें स्कीम नंबर 9, तीन बत्ती से चादर शरीफ होकर एकता कालोनी में दो स्थानों से चादर शरीफ चलकर जयसिंहपुरा रोड पर स्थित शिव घाट ब्रिज के पास कबिट वाले बाबा जी के आस्थाने में पेश की जाएगी। जहां रात्रि 9 बजे महफिलें कव्वाली का पोग्राम होगा, जिसमें नीमच के सुप्रसिद्ध कव्वाल हाजी उमर कव्वाल अकरम साबरी एंड पार्टी, नीमच और मंदसौर के प्रसिद्ध कव्वाल सहजाद एंड पार्टी द्वारा अपना कलाम पेश करेंगे। यह जानकारी कमेटी के संरक्षक इरफान उर्फ खलीफा मोहन लाल ग्वाला ने दी है।