मनासा। पंजाबी समाज मनासा के रघुनाथ, प्रीतम के चाचा राजेश व राजेंद्र के पूज्य पिताजी वरिष्ठ समाजसेवी, प्रसिद्ध फर्नीचर व्यवसायी गोपालकृष्ण सचदेवा का आज स्वर्गवास हो गया है। मरणोपरांत परिजनों नेत्रदान की सहमति दी। गोमाबाई नेत्रालय के डॉक्टर शैलेंद्र मनोदा एवं टीम ने नेत्र उत्सर्जन किए।
डॉ. महेश मज़ेज़ी के मार्गदर्शन में लायंस क्लब मनासा से प्रकाश झंवर, दिनेश झंवर, महेश राठी, केसी कामरिया, गिरीश भट्ट, रमेश मूंदड़ा, नेमीचंद पाटीदार, प्रशांत शर्मा (एलआईसी), श्याम सोनी, दीपक बसेर, नितिन जैन, अंकित सारडा, अश्विन सोनी एवं महेश छाबड़ा, रमेश गुलाटी व समाजजन मौजूद रहे।