नीमच। जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही नौतपा का आज आखिरी दिन है। हालांकि बीते कुछ दिनों से तापमान में मामूली गिरावट देखी जा रही हैं। फिर भी दोपहर के वक्त लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को राहत मिले। इस उद्देश्य से शहर के टैगोर मार्ग स्थित भारत माता चौराहा पर रविवार दोपहर को स्थानीय दुकानदारों ने आम जनता को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सेवा काम किया।
जिसके तहत भारत माता चौराहा दुकानदारों ने एकादशी व बढ़ती गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडा ज्यूस का निः शुल्क वितरण किया गया। इस सेवा की शुरुआत सभी दुकानदारों ने श्री खाटू श्याम बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जिसके बाद स्टॉल लगाकर शहर की जनता को ठंडा रसना का वितरण किया गया।
इस दौरान ऑटो टेम्पों में बैठे लोगों, बाइक सवार, पैदल यात्री सभी को रस पिलाया गया। इस दौरान अलग-अलग सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग भी इस सेवा के दौरान मौजूद रहे।