BREAKING NEWS
देवरी खवासा में छात्राओं ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : 15 साल से सड़क-नाली के इंतजार में.. <<     KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2024, 11:03 am
KHABAR : माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व की शुरुआत क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ, कुल 16 टीमें लेगी भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व की शुरुआत क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ होगी। माहेश्वरी नगर सभा के तत्वावधान में आयोजित यह पर्व पूरे 12 दिनों तक अलग अलग कार्यक्रमों के साथ आयोजित होगा। नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री ने बताया कि 4 जून से महिला क्रिकेट और 8 जून से पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 
प्रभारी प्रवीण लढ़ा व शिव डाड ने बताया कि पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग लेगी। कुल 144 खिलाड़ी इसका हिस्सा बनेंगे। प्रति टीम में 9 खिलाड़ी होंगे। जिसमे एक 12 से 16 साल का बच्चा भी होगा। यह एक पारिवारिक कार्यक्रम की तरह आयोजित किया जाता है जहां सभी पूर्ण उत्साह से भाग लेते है। भरत मुँदडा व निलेश तोशनीवाल ने बताया कि 1 जून को 128 खिलाड़ियों का नीलामी प्रक्रिया के तहत ऑक्शन महेश वाटिका में हुआ। जिसमें चित्तौड़, निम्बाहेड़ा, कपासन, सिंहपुर, पाण्डोली, बस्सी, घोसुंडा, शंभुपुरा, सावा व ज़िले के  सभी स्थानों से युवा साथी भाग ले रहे है। क्रिकेट प्रतियोगिता हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी रोमांचकारी होगी। गौरव धुप्पर ने बताया कि सभी मैच विश्व स्तर पर खेले जाने वाले आईपीएल की तर्ज़ पर खेले जाएँगे। यह मैच 8 जून से 12 जून तक श्रीनाथ गार्डन में खेले जाएँगे। विजेता टीम व रनरअप टीम को नक़द पुरुष्कार से सम्मानित किया जाएगा। 
प्रति दिन खेले जाने वाले मैच में मैनऑफ़ दि मैच और बेस्ट बल्लेबाज़, बेस्ट गेंदबाज़, बेस्ट कैच को भी पुरस्कृत किया जायेगा। ऑक्शन प्रक्रिया के तहत नगर सभा के अध्यक्ष राकेश मंत्री, शैलेंद्र झँवर, अशोक कलान्त्री, महेश काखानी, अरविंद तोशनिवाल एवं आयोजक समिति के राघव काबरा, शुभम् समदानी, रौनक़ ईनानी, शुभम्-तुषार नामधरानी, गौरव खटोड़, सुमित बहेड़िया, विष्णु आगाल के साथ नगर सभा के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE