चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति की बैठक का आयोजन कूकड़ा रिजॉर्ट में हुआ। इस बैठक में यह तय हुआ कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती विक्रम संवत अनुसार जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष तृतीया (9 जून 2024) पर इस बार भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। जन्म जयंती समारोह की तैयारी और रूपरेखा के संबंध में इस बैठक का आयोजन किया गया।