नीमच। भारतीय किसान संघ जिला नीमच ने जिला कार्यालय से जारी कर प्रेस नोट में बताया कि भारतीय किसान संघ जिला नीमच की तहसील नीमच का तहसील सम्मेलन रेवली देवली बालाजी मंदिर पर प्रांत संगठन मंत्री अतुल जी माहेश्वरी, संभाग उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर, जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र धाकड़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें नीमच की नवीन तहसील कार्य कार्यकारिणी का गठन हुआ। तहसील सम्मेलन का शुभारंभ भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। उसके पश्चात जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र धाकड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। संभागीय उपाध्यक्ष धनगर ने भारतीय किसान संघ की रीति नीति के विषय में जानकारी दी । प्रांत संगठन मंत्री माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में भारतीय किसान संघ किन उद्देश्यों को लेकर अपना काम कर रहा है उसकी विस्तार से चर्चा की।
श्री माहेश्वरी ने बताया कि भारतीय किसान संघ हमेशा से किसानों के लिए किसानों के हित में राष्ट्र को सर्वाेपरि मानते हुए कार्य कर रहा है किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा है इसलिए संगठन शक्ति को बढ़ाना होगा । अभी वर्तमान में भारतीय किसान संघ की सदस्यता अभियान चल रहा है और लगभग पूर्णता की ओर है नीमच जिले में भी लगभग 19000 सदस्य बन चुके हैं गांव समितियो का गठन चल रहा है । इसी कड़ी में तहसील कार्यकारिणी का गठन भी चालू हो गया है शुरुआत में नीमच तहसील कार्यकारिणी का गठन किया जाना है इसलिए प्रांत संगठन मंत्री ने नीमच कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में निलेश पाटीदार कोषाध्यक्ष को नियुक्त किया। उसके पश्चात निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की जिसमें नीमच तहसील के अध्यक्ष पद पर कैलाशचंद पाटीदार भरभड़िया तहसील मंत्री के रूप में बाबूलाल धाकड़ दारूखेड़ा , उपाध्यक्ष मदनलाल सुथार, उपाध्यक्ष बालूराम नागदा सह मंत्री हीरालाल कुमावत कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गुर्जर रातडिया, भगतराम राठौर सावन, निर्मल नागदा रेवली देवली, दिलीप पाटीदार सावन हरिसिंह राजपूत पिपलोन निर्वाचित हुए। सम्मेलन का संचालन तहसील उपाध्यक्ष विष्णु देव शर्मा ने किया। सम्मेलन में उपस्थित जिला मंत्री विष्णु प्रसाद नागदा जिला उपाध्यक्ष जमनालाल पाटीदार जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पाटीदार आदि कई किसान बंधु उपस्थित है।