BREAKING NEWS
KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2024, 7:53 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और तलवार लहराने का विवाद, जब मंडी प्रशासन व व्यापारी संघ ने लिया ये निर्णय तो बढ़ी हम्मालों की दिक्कत, फिर आगे आए कांग्रेस नेता..., सचिव के चैंबर में हुई ये चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में बीते दिनों तलवार लहराने की घटना हुई थी। इस घटना के बाद मंडी प्रशासन व व्यापारी संघ ने मंडी में नई व्यवस्था लागू कर दी थी। इस नई व्यवस्था के तहत लहसुन मंडी में व्यापारी के हम्माल ही व्यापारी का माल तौल रहे हैं। नई व्यवस्था से कई हम्मालों को लाइसेंस भी जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में उन्हें मंडी में काम करने का अवसर नहीं मिल रहा है। हम्मालों की इस समस्या को लेकर आज कांग्रेस नेताओं ने मंडी सचिव से चर्चा की। 

कांग्रेस नेताओं के साथ मंडी सचिव के पास पहुंचे हम्माल-
कृषि उपज मंडी में विवाद के बाद शुरू हुई नई व्यवस्था से कई हम्माल बेरोजगार हो गए हैं। लहसुन मंडी में व्यापारी स्वयं के हम्मालों से माल तुलवा रहे हैं। ऐसे में कई हम्मालों के सामने रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। उनकी इसी परेशानी को देखते हुए आज कांग्रेस नेताओं ने हम्माल संघ के सदस्यों के साथ मंडी समिति कार्यालय पहुंचकर मंडी सचिव उमेश बसेड़िया से मुलाकात की और हम्मालों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, ब्रजेश मित्तल, हारून रशीद, हम्माल संघ के अध्यक्ष दिनेश बनोधा सहित कई कांग्रेसी व हम्माल संघ के सदस्य मौजूद थे। 

नई व्यवस्था से बेरोजगार हो गए हैं-
हम्माल संघ अध्यक्ष नीमच दिनेश बनौधा ने बताया कि लाइसेंस धारी हम्माल जो कि ईमानदारी से काम करते हैं वह भी नई व्यवस्था के चलते बेरोजगार हो गए हैं। गेहूं के साथ घुन्न भी पीस रहा है। हम किसानों से अवैध वसूली के पक्ष में नहीं है। फिर हमें बेरोजगारी का सामना क्यों करना पड़ रहा है। इस पूरे विवाद में राजनैतिक हस्तक्षेप की छाया भी नजर आ रही है। 

अवैध वसूली रोकने के लिए नई व्यवस्था- 
मंडी सचिव उमेश बसेड़िया ने कहा कि किसानों से होने वाली अवैध वसूली को रोकने और मंडी का संचालन नियमानुसार करने के लिए नई व्यवस्था की जा रही है। हम्माल संघ व कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की है। उनकी समस्याओं को सुना है। थाने से पुलिस वैरिफिकेशन की जानकारी आना बाकी है। इसके बाद ही जो हम्माल छूट गए हैं उनके नाम भी जोड़े जाएंगे। मंडी में कार्य करने वाले हम्मालों को आई कार्ड और नेम प्लेट लगाना अनिवार्य होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE