मनासा। कृषि उपज मंडी में आगामी त्योहारों को देखते हुए अवकाश की घोषणा की गई है। कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति मनासा जिला नीमच ने समस्त कृषक बंधुओ, व्यापारी बंधुओ, तुलावटी बंधुओ, हम्माल बंधुओ एवं अन्य कृत्यकारियों को सूचित किया है कि 15 जून शनिवार को महेश जयंती, 16 जून रविवार व दिनांक 17 जून सोमवार को ईद होने से मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा। अतः कृषक बन्धु उक्त दिनांको में अपनी फसल लेकर नहीं आए एवं अपने आसपास कृषकों भी अवगत कराएं। दिनांक 18 जून मंगलवार से मंडी नियमित चालू रहेगी।