BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 5:18 pm
BIG NEWS : शहर की कृषि उपज मंडी और तलवारबाजी की घटना, जब बेरोजगार हुए 200 हम्माल तो खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकट, अब यहां पहुंचकर लगाई गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में हुई तलवारबाजी की घटना के बाद लागू की गई नवीन हम्माली‌ तौल व्यवस्था के उपरांत भी अभी 200 हम्माल बेरोजगार स्थिति में है। कृषि उपज मंडी के सचिव ‌द्वारा 24 जून को फर्म और हम्मालों के नाम की सूची जारी कर आदेश प्रभावशील किया गया था। जिसमें दर्शाया गया था कि कौन हम्माल किस फर्म पर काम करेगा। लेकिन हम्मालों का कहना है कि आदेश के बावजूद हमसे तौल नहीं करवाया जा रहा है। अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए हम्माल आज एसडीएम और भार साधक अधिकारी ममता खेड़े से मिलने नीमच के संयुक्त तहसील भवन पहुंचे। हम्मालों ने बताया कि एसडीएम मैडम ने हमारी बात को ध्यानपूर्वक सुना। हमारी परेशानियां सुनने के बाद एसडीएम ममता खेड़े ने सचिव को चर्चा के लिए बुलाया है। 
हम्मालों का कहना है कि हम पिछले डेढ़ माह से बेरोजगार घूम रहे हैं। परिवार के लालन पालन में भयावह आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम लोग फुटबॉल की तरह कृषि उपज मंडी और व्यापारियों के बीच झूल रहे है। हमारी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। हम चाहते हैं की व्यवस्था सुचारू हो और हम लोग परिवार और बीवी बच्चों के लिए रोजी रोटी कमाने लगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE