BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2024, 11:32 am
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और सुबह का वक्त, जब मंडी पहुंचे हम्माल और देखा सूचना पटल तो उड़ गए होश, फिर देखते ही देखते आमने-सामने हो गए दो गुट, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष पद को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। सोमवार सुबह जब हम्माल मंडी में पहुंचे तो उन्होंने कृषि उपज मंडी के सूचना पटल पर अध्यक्ष के रूप में राजू अहीर और सचिव के रूप में अनिल अहीर का नाम देखा तो आक्रोशित हो उठे। इसके बाद हम्माल संघ ने एक बार फिर दिनेश बनौधा को अपना अध्यक्ष चुना और मंडी में जुलूस निकाला।

 

संगठन के लोगों का कहना है दिनेश बनौधा ही हम्माल संघ के अध्यक्ष है हम किसी और को अध्यक्ष नहीं मानते। जो खुद को अध्यक्ष बता रहे हैं असल में वह तुलावटी लाइसेंस धारी है तो हम्माल संघ के अध्यक्ष कैसे बन सकते हैं। हम्माल संघ का अध्यक्ष हम हम्मालों में से ही एक बन सकता है। दिनेश बनौधा हमारे अध्यक्ष है और उन्हें 2 हजार हम्मालों का समर्थन प्राप्त है। 

इस संबंध में दिनेश बनौधा ने कहा कि मैं मंडी में हम्माली करता हूं। मुझे हम्माल संघ ने अध्यक्ष के रूप में चुना है। यदि साथियों को नया अध्यक्ष चाहिए तो वे चुनाव करा सकते हैं। मैं निर्वाचन के पक्ष में हूं। वहीं राजू अहीर ने बताया कि हम्माल चाहते हैं कि मैं उनका अध्यक्ष बनूं। यदि कुछ लोगों को आपत्ति है तो उनकी आपत्ति का भी समाधान किया जाएगा। आगामी रविवार को हम्माल संघ के चुनाव कराए जाएंगे। 

मंडी सचिव उमेश बसेड़िया ने बताया कि हम्मालों के दो गुट होने की बात सामने आई है। दोनों गुटों ने पहुंचकर चर्चा की है। समझाइश दी है। आगामी समय में उन्होंने चुनाव कराने की बात कही है। रही बात हम्मालों के काम करने की तो मंडी प्रशासन द्वारा जो लाइसेंस दिया जाता है चाहे वह तुलावटी, हम्माल व व्यापारी का लाइसेंस हो वह मंडी में कहीं भी कार्य कर सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE