मनासा। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा शासकीय अस्पताल मनासा में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं समस्त सब सेंटर्स पर पौधारोपण कार्यक्रम हो रहा है। 2200 पौधे लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग मनासा को दिया गया है।