मंदसौर। जिले के पिपलिया मंडी फोरलेन पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
मृतक की पहचान अजय नायक (36) पिता हरिराम नायक, निवासी अरनिया मानगिर, जिला नीमच के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल कन्हैयालाल (26) पिता शंकरलाल नायक, निवासी जैतपुरा, थाना मल्हारगढ़ तथा गोपाल (23) पिता दिनेश नायक, निवासी टकरावद, थाना नारायणगढ़ बताए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।