BREAKING NEWS
छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत 4 राशियों के लिए खुशखबरी!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2026, 10:39 am
REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के राजीव आवास कॉलोनी के आरक्षित पार्क में निर्माण का विरोध, भूखण्ड स्वामियों में आक्रोश, रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक-3 स्थित राजीव आवास कॉलोनी में आरक्षित पार्क की भूमि पर प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलोनी के भूखण्ड स्वामियों ने नगर परिषद पर आरक्षित पार्क की भूमि पर सामुदायिक भवन की भोजनशाला का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए सीएमओ एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की है।

मंगलवार को बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि कॉलोनी के निर्माण के समय पार्क के लिए भूमि आरक्षित किए जाने की जानकारी दी गई थी। उनका कहना है कि इसी आधार पर उन्होंने भूखण्ड खरीदे थे। अब पार्क की भूमि पर निर्माण कार्य शुरू होने से रहवासियों में आक्रोश है।

भूखण्ड स्वामियों का आरोप है कि पार्क की भूमि पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर सीसी निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जबकि कॉलोनी का स्वीकृत नक्शा नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से अनुमोदित है, जिसमें उक्त स्थान पार्क के रूप में आरक्षित है। उन्होंने इस कार्रवाई को नियमों के विपरीत बताते हुए इसे रहवासियों के साथ विश्वासघात बताया है।

रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलोनी के पीछे स्थित शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते आवश्यक कदम उठाकर शासकीय भूमि को सुरक्षित रखने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से भूखण्ड स्वामियों ने चार प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें पार्क की भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकना, किए गए निर्माण को हटाना, पार्क को पूर्ववत खुले स्वरूप में बनाए रखना तथा पीछे स्थित शासकीय भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखना शामिल है।

रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे।

हालांकि, इस संबंध में नगर परिषद सिंगोली का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE