मनासा। नगर के व्यस्तम मार्ग चौपड़ गट्टा की नाली के लोहे के ढक्कन की पट्टी टूटे कई महीने बीत गए हैं। इसमें अनेक बच्चों के पैर फंस चुके है। बावजूद नगर परिषद के जिम्मेदार बे खबर है। नगर के गणमान्य नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की अपील की है, ताकि कोई बड़ी अनहोनी ना हो।