उज्जैन। तराना नगर के पंजाबी धर्मशाला में श्री कृष्ण भागवत भक्त मंडल तराना की और से गुरु पूर्णिमा महोत्सव अंतर्गत स्पतदिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन श्री पंडित कमल व्यास ग्राम करंच वालो के मुखारबिंद से की जा रही हे श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कि कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन करते हुए कथा व्यास पंडित कमल व्यास ने कहा कि भगवान को माखन इसलिए अच्छा लगता हैं क्यूकि माखन भक्त का प्रतीक है। उन्होंने कथा में प्रवचन में समुन्द्र में कालीय नाग कि कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कालीय नाग बृज में समुन्द्र में रहता था कोई समुन्द्र में जाता तो उससे वह मार देता था। उन्होंने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया की 7 कोस लंबे चौड़े कालिकाल के देवता गोवर्धननाथ को 7 वर्ष के कन्हैया ने अपने सबसे छोटी उगली में नचाया वही कृष्ण भजनों पर भक्तो ने जमकर नृत्य किया वहीं पंचम दिवस की कथा में मुख्य यजमान राजेंद्र कुमार पाठक सहित कथा यजमान राहुल प्रजापति ,हरिओम परमार ने भी स्पत्निक पूजन अर्चन किया साथ ही भगवान गिरिराज को स्वर्गीय आनंद परमार की स्मृति में 56 भोग की महाप्रसादी का भोग लगाया।