BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत 4 राशियों के लिए खुशखबरी!.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2024, 11:16 am
KHABAR : भोपाल कमला पार्क से निकली चातुर्मास के लिए भव्य शोभायात्रा, रंगोली सजाई, दीप जलाए, गुरु मां और ससंघ की 15 साध्वियों की चरण वंदना कर अगवानी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। चौक दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास के लिए शुक्रवार को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका श्री गुरुमती माताजी एवं दृढ़ मति माताजी व उनके ससंघ 15 साध्वियों की दिगंबर जैन पंचायत कमेटी और सकल जैन समाज ने ऐतिहासिक अगवानी की। जवाहर चौक जैन मंदिर से पद विहार करते हुए आर्यिका संघ कमला पार्क स्थित आचार्य श्री विद्यासागर कीर्ति स्तंभ के पास पहुंचा। पंचायत कमेटी के मंत्री मनोज जैन ने बताया कि हजारों की संख्या में उपस्थित समाज के लोगों ने नमोस्तु और भगवान जिनेंद्र के जयकारों के बीच उनकी अगवानी की। इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा भी शामिल थे। यहां से आर्यिका संघ की शोभायात्रा निकली।


दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के मनोज बांगा ने बताया कि 20 साल के बाद दिगंबर जैन मंदिर चौक में आचार्य समय सागर महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्य आर्यिका गुरुमति माताजी, आर्यिका दृढ़मती माताजी का ससंघ मंगल चातुर्मास होगा। आर्यिका माता जी के ससंघ में उनके सहित 14 आर्यिका माता जी और 1 क्षुल्लिका चातुर्मास करेंगी। वहीं शंकराचार्य मंदिर के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि मंदिर में आर्यिका विमलश्री माताजी के ससंघ में दो आर्यिका और 1 क्षुल्लिका शामिल है।


माताजी के प्रवचन हुए
कार्यक्रम में सबसे पहले आर्यिका दृढ़ मति माताजी के प्रवचन हुए। उसके उसके बाद ज्येष्ठ आर्यिका गुरुमति माताजी के अमृत प्रवचन हुए। जिसमें उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में मान की अधिकता होती है, हमें मान छोड़ना पड़ेगा जब ही हम मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।


बालिकाओं का मंगलाचरण
शोभायात्रा कमला पार्क से पीरगेट लखेरापुरा होते हुए सुभाष चौक पहुंची यहां बनाए गए रैंप पर माताजी की सभी भक्तों ने चरण वंदना की। अध्यक्ष बांगा ने अगवानी की। बालिकाओं के द्वारा मंगलाचरण किया गया। आचार्य श्री के चित्र अनावरण मालती बांगा, सुशीला जैन शशि आदि ने किया।शोभायात्रा में वीर विद्या संघ की बालिकाएं झांझर बजाती हुई बढ़ रही थीं। वहीं एक ट्राले में एमपी नगर में बन रहे मंदिर की प्रतिकृति और उसमें आचार्यश्री की प्रतिमा विराजमान थी। इसके साथ ही बालक दिव्य घोष के साथ जयकारा गुंजायमान करते हुए आगे बढ़ रहे थे।


कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा, आलोक पंचरत्न, मनोज आर एम, हुकमचंद दिलीप मिंगु ,नील चौधरी, विपिन एमपीटी, अमित तडैया , अरविंद सीए, अशोक सराफ. ऋषभ जैन, अरविंद जैन रोडवेज, प्रदीप कूटू , सुनील, दिनेश, अभिराज , अमित, राजीव मोदी, रितेश नवकार, अनुराग पवैया, नितेश मामा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के मंत्री मनोज आर एम ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE